खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा एसडीएम हटा के मार्गदर्शन में हटा नगर स्थित दुग्ध शीत केंद्रों दूध डेयरी का किया गया औचक निरीक्षण

[metaslider id="122"]

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा एसडीएम हटा के मार्गदर्शन में हटा नगर स्थित दुग्ध शीत केंद्रों दूध डेयरी का किया गया औचक निरीक्षण

गाय भैंस मिश्रित दूध के लिए गए नमूने, खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें

मैजिक बॉक्स से परखी गई दूध की गुणवत्ता,दूध डेयरी में संग्रहित 35 लीटर दूषित दूध का किया गया विनष्टीकरण

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् एसडीएम हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हटा नगर स्थित दुग्ध शीत केंद्रों एवं दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया।

हटा नगर में पटेरा रोड, सिविल कोर्ट के पास स्थित सरहद डेयरी एवं दुग्ध शीत केंद्र का निरीक्षण किया गया। परिसर में बीएमसी में संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर सरहद डेयरी संचालक को पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह लाल टेक, उप जेल हटा के पास, बटियागढ़ रोड स्थित बुंदेलखंड दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित सांची दुग्ध शीत केंद्र का निरीक्षण किया गया। परिसर में बीएमसी में संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए।

परिसर में निरीक्षण के दौरान 35 लीटर दूषित दूध संग्रहित पाए जाने पर मौके पर विनष्टीकरण किया गया। मौके पर दुग्ध शीत केंद्र संचालक को कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट बनवाने एवं परिसर में फूड हाइजीन स्तर अच्छा रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से दूध की गुणवत्ता की ऑन द स्पॉट जांच की गई। इन दूध के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights