मध्यप्रदेश में नवनियुक्त मुख्यसचिव अशोक वर्णवाल ने अपनी टीम गठित करना प्रारंभ कर दिया है। कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल रहे एसीएस एवं मप्र आइएएस कैडर में सबसे वरिष्ठ डॉ. राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में कई स्तर पर और भी बदलाव किए गए हैं। खास यह है
https://youtu.be/QNTcA4PozYoकि सीएम के भरोसेमंद अधिकारी इंदौर के संभागायुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बनाकर भोपाल वापस बुला लिया गया है। रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर, आगरमालवा के कलेक्टर भी बदले हैं। इधर सीएम मोहन यादव ने युवाओं के हित में उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रदेश के चारों महानगरों- भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में ये फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
