जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में 2100 पौधारोपण, मंत्री प्रहलाद पटेल बोले – “यहां से सीखें पर्यावरण संरक्षण”




दमोह.मगरोन स्थित जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में आज पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। परम पूज्य श्री श्री दादा गुरु जी के सान्निध्य और मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 2100 पौधारोपण का भव्य आयोजन किया गया।सुबह से ही जरारूधाम से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारापथरेलू जमीन में पौधे रोपे जा रहे हैं। पौधों के रखरखाव के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यहां पहले भी पथराव जमीन में वृक्षारोपण किया गया था, जिसकी आज शानदार सफलता देखी जा रही है। यहां हरे-भरे बड़े-बड़े वृक्ष लहलहा रहे हैं। यह सफलता नर्मदा सेवा खंड समिति को मिली है। उन्होंने कहा कि अगर पौधारोपण करना है तो यहां से सीख लेना चाहिए। कार्यक्रम में नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता सहित दमोह जिले भर से, बुंदेलखंड, जबलपुर और नरसिंहपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पौधारोपण में शामिल हुए।प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनमें ओएसडी सीपी पटेल, श्री शिवहरे, जिला सीईओ प्रवीण फुलपगारे, आरईएस प्रभारी अदिती एच ठाकुर, ठाकुर जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
