मध्य प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुलिस में भर्ती का रास्ता आसान हो गया है। नए नियमों के मुताबिक, ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर भर्ती का मौका मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आरक्षक (Constable) पद के लिए पात्र होंगे।

सरकार ने खिलाड़ियों को भर्ती में ऊंचाई और शैक्षणिक योग्यता जैसी शर्तों में पूरी छूट देने का फैसला किया है। यानी खेल प्रतिभा को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती में मध्य प्रदेश के मूल निवासी और राज्य खेल अकादमी में कम से कम 3 साल तक प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए साल में एक बार वैकेंसी निकाली जाएगी और चयन के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी। मेडल के स्तर के हिसाब से अंक तय किए गए हैं, जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को सबसे ज्यादा अंक मिलेंगे।
कुल मिलाकर, सरकार का यह फैसला खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
#MPNews #SportsQuota #PoliceRecruitment #MadhyaPradesh #SportsNews #GovernmentJobs #BreakingNews
[metaslider id="122"]