सन्त नामदेवजी जी के जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन एवं नामदेव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न।

आज पी.जी. कालेज दमोह में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व मंत्री एवं वर्तमान दमोह विधायक माननीय जयंत मलैया जी,दमोह सांसद माननीय राहुल सिंह लोधी जी,माननीय भाव सींग लोधी जी ,पथरिया के अध्यक्ष ,नामदेव समाज के राज्य एवं जिला समिति के पदाधिकारी,जिले के गणमान्य अतिथितियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती पूजन, संत नामदेव जी का पूजन किया गया।
संत शिरोमणि नामदेव जी के जीवन पर आधारित पर ग्रन्थ विमोचन किया गया एवं ज्योतिषाचार्य डॉ रज्जन पटेल ने ग्रंथ की संक्षिप्त समीक्षा प्रस्तुत की तत्पश्चात उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बीच बीच में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमो ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दमोह नामदेव समाज के छात्र छात्राओं, माता पिता, अन्य जिलों के नागरिक गण एवं सभी समाज के नागरिक गणों की उपस्थिति रही।
इस पुस्तक विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया, बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रन्थ की समीक्षा करने का सौभाग्य प्रदान किया, उसके लिए दमोह जिले एवं समस्त नामदेव समाज के लिए बहुत बहुत आभार।
🙏🙏🙏
