दमोह सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

[metaslider id="122"]

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

दमोह.जिले में हो रहे सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कर रहे।बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी ली गई और हादसों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयासों पर चर्चा की जा रही है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मौजूद अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी- स्वाति पाठक,पीडब्ल्यूडी अधिकारी जेपी सोनकर,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, प्रधानमंत्री सड़क योजना महाप्रबंधक देवेश साहू, नगर पालिका प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार अन्य पुलिस अधिकारीगण। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क पर साइनेज, स्पीड नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर सड़क हादसों में कमी लाने पर सहमति बन रही।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights