दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वृद्धाश्रम में मनाया बिटिया का जन्मदिन, बुजुर्गों का जीता दिल

[metaslider id="122"]

आप चिंता न करें, जिले का कलेक्टर ही आपका बेटा – कलेक्टर श्री यादव

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वृद्धाश्रम में मनाया बिटिया का जन्मदिन, बुजुर्गों का जीता दिल\


तीन वृद्धजनों को सौंपे पेंशन स्वीकृति आदेश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अपने बिटिया का जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाकर संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और आत्मीयता से कहा, आप चिंता न करें, जिले का कलेक्टर ही आपका बेटा है। उनकी यह भावनात्मक बात सुनकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और पूरे वृद्धाश्रम का वातावरण भावुक हो गया। बुजुर्गों ने कलेक्टर की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि माता-पिता और वृद्धजन देवताओं के समान होते हैं तथा वे समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, उन्होंने वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने तीन वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति आदेश भी प्रदान किए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वृद्धजनों को पेंशन लेने के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रत्येक माह 1 से 15 तारीख के मध्य बैंक प्रतिनिधि स्वयं पहुंचकर पेंशन राशि उपलब्ध कराएंगे, जिससे बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होने कहा पूर्व भ्रमण के दौरान कुछ वृद्धजनों ने अवगत कराया था कि आधार ई-केवाईसी पूर्ण न होने के कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित आधार केंद्र प्रभारियों को मौके पर भेजकर हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इसी क्रम में आज तीन वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनकी बंद पेंशन पुनः चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि शीघ्र ही हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा समाज के युवाओं और आमजन का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा एवं सम्मान करें। जिन माता-पिता ने बच्चों को पालन-पोषण कर बड़ा किया, उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और खुशियों में ही समाज की सफलता और समृद्धि निहित है, उन्होने वृद्धजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें और भगवान का भजन करते रहें। प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

उन्होने कहा इसके अतिरिक्त एक नई वृद्ध महिला की 9 माह से बंद पेंशन को भी शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा माताओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद अमूल्य है और प्रशासन आगे भी उनकी सेवा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights