ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मड़ियादो सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में मड़ियादो सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम विकास, जनभागीदारी, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष श्री गंगाराम पटैल ने उपस्थित समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक समिति को संकल्प के साथ अपने-अपने ग्राम में सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग मिलकर जनभागीदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने समितियों से ग्राम की समस्याओं के समाधान, स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा आत्मनिर्भर ग्राम निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक़ ने समितियों कि साप्ताहिक बैठक, जागरूकता गतिविधियों एवं दस्तावेजी करण के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। समिति अपने ग्राम के विकास के लिए एक विषय पर यदि वर्षभर काम करती है तो एक वर्ष के अंदर कुछ परिवर्तन दिखाई देने लगेगे। जो भी गतिविधि आयोजित करेन सभी क़ो एम आई एस पर अपलोड करें।

जिला समन्वयक द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, दायित्व एवं कार्ययोजना की जानकारी प्रदान की गई तथा ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने ग्राम में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

विकासखंड समन्वयक़ पुष्पा सिंह द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति सभी सदस्यों क़ो आगामी कार्यक्रमो एक पेड़ माँ के नाम अभियान, नवांकुर सखी कार्यक्रम आदि की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री लखन लाल सेवा समिति हटा द्वारा किया गया।

कार्य क्रम में मुख्य रूप से हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम पटेल जी,मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री दिनेश उमरिया जी,जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव जी,ब्लॉक समन्वयक श्री मति पुष्पा सिंह जी,आकाश मेमोरियल शाला से श्री शोभित अग्रवाल जी सामाजिक कार्य करता श्री मुकद्दम पटेल, नवांकुर संस्था श्री लखनलाल सेवा संस्थान
अध्क्ष श्री जितेन्द्र राय,
श्री विजय पटेल, श्री शुभम पटेल, श्री संजय प्यासी, श्री जितेन्द्र विश्वकर्मा, श्री रतीराम पटेल, श्री माधव पटेल, श्री नरोत्तम पटेल, श्री रामू पटेल, श्री संदीप पटेल, श्री अरविंद रैकवा, श्री पप्पू कुशवाहा, श्री नंदकिशोर अहिरवार, श्री प्रिंस पटेल, श्री राममिलन नामदेव, श्री विवेक पटेल, श्री दिलीप रैकबार, श्री गोविंद अदिवासी, श्री गुंदी आदिवासी, श्री रामेश्वर पटेल आदि सदस्यों की उपस्थिति रही
