दमोह अन्नदाताओ को खरीदी केंद्रों पर भटकना न पड़े और सभी मूलभूत सुविधाएं और समय पर तुलाई सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर श्री यादव

[metaslider id="122"]

अन्नदाताओ को खरीदी केंद्रों पर भटकना न पड़े और सभी मूलभूत सुविधाएं और समय पर तुलाई सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर श्री यादव

खरीदी केंद्रों पर दिखा बदलाव,किसानों ने खरीदी व्यवस्था पर संतोष जताया

जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समर्थन मूल्य पर चना और गेहूं की खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बटियागढ़ और बक़ायन खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोरी तुलाई पर कलेक्टर श्री यादव ने देखा बोरी का वजन कराया। कलेक्टर श्री यादव ने आज खरीदी केंद्र बकायन और बटियागढ़ का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा की किसानों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खरीदी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है व्यवस्था में आज बदलाव देखा गया किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी कह रहे थे कि कलेक्टर साहब स्वयं देखरेख कर रहे हैं अब हमें खरीदी केंद्रों पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है, व्यवस्थाओं में बदलाव और सुधार हुआ है। कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से अलग ले जाकर चर्चा भी की तब भी किसानों ने व्यवस्था पर संतोष जताया।

उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा, अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हें खरीदी केंद्रों पर भटकना न पड़े और सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पानी और समय पर तुलाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि कलेक्टर के फेसबुक पेज के माध्यम से किसानों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें समय पर तुलाई न होना, ओटीपी न आना और पावती न मिलना जैसी समस्याएं शामिल थीं। इन शिकायतों के आधार पर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, जैसे तुलाई और वजन की प्रक्रिया सही तरीके से हो रही है तथा छाया की व्यवस्था भी उचित है। हालांकि, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और किसानों को समय पर पर्ची नहीं मिल पा रही थी। इस पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर पर्ची उपलब्ध कराई जाए और सभी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने कमिश्नर फूड कर्मवीर शर्मा से भी चर्चा की। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट प्राप्त होते ही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे किसानों को ओटीपी समय पर प्राप्त हो सके और उनका पंजीयन सुचारू रूप से हो। उन्होने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारू रहे।

खरीदी केंद्रों पर छाया एवं पेयजल का अभाव देखा गया जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights