दमोह कलेक्टर श्री यादव नें जिला अस्पताल के उन्नयन का प्रस्ताव शासन को भेजा

[metaslider id="122"]

कलेक्टर श्री यादव नें जिला अस्पताल के उन्नयन का प्रस्ताव शासन को भेजा
===
जिला चिकित्सालय दमोह का 300 से 500 बिस्तरीय उन्नयन होने से जिलेवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होने बताया जिला चिकित्सालय दमोह को 300 बिस्तर से बढ़ाकर 500 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होने बताया मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया कि उनके निर्देश पर प्रस्ताव भेज दिया गया है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री यादव द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दमोह द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में संचालित 300 बिस्तरीय अस्पताल में प्रतिदिन 350 से 400 मरीज भर्ती रहते है। इसके अतिरिक्त प्रतिमाह औसतन 600 से 700 प्रसव एवं प्रतिदिन लगभग 700 से 800 ओ.पी.डी. मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में बिस्तरों एवं मानव संसाधन की कमी महसूस की जा रही है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाब बढ़ रहा है।

जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। साथ ही जिले में नवीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी अंतिम चरण में है, जिसके प्रारंभ होने पर प्रारंभिक तौर पर जिला चिकित्सालय से ही इसकी संबंद्वता रहेगी। इस स्थिति में अस्पताल में अतिरिक्त भवन एवं मानव संसाधन की आवश्यकता और अधिक बढ़ जायेगी। उक्त वस्तुस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री यादव द्वारा शासन से अनुरोध किया गया है कि जिला चिकित्सालय दमोह को 300 से 500 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की जाये तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मानव संसाधन की पदस्थापना भी सुनिश्चित की जाये। जिससे जिले वासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।
#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights