संबंधित एजेंसियां रोड मार्किंग, चेतावनी संकेत तथा सुरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण सुनिश्चित किया जाए-कलेक्टर श्री यादव

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जाती है, ब्लैक स्पॉट हैं जहां पर सर्वाधिक घटनाएं होती हैं और सर्वाधिक जाने लोगों की गई हैं, इसी उद्देश्य को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे विशेष रूप से मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, कर्व को कम करने आदि इन सब बातों पर बैठक में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए lउन्होंने कहा जहां पार्किंग स्थल, सब्जी मार्केट, सड़क पर लग रहा हैं, सब्जी वाले या फ्रूट्स वाले सड़क पर दुकान लगा रहे है, बैठक में तय किया गया है, शीघ्र पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे, सब्जी मार्केट निर्धारित किया जाएगा ताकि सब्जी मार्केट में सब्जी की दुकानें लगे, यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो।
बैठक में रणनीति तय की गई कि आगे क्या कार्रवाई आपेक्षित है जिससे कि जिले ओर नगर में जो सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं या जो जानें जा रही हैं, उन पर विराम लगाया जा सक

बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने कहा चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र में गति सीमा निर्धारित की जाए, रोड मार्किंग एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं तथा सुरक्षा संबंधी कार्य समय बद्ध रूप से संबंधित एजेंसियां पूर्ण करें। उन्होंने शहर के बीचो बीच पार्किंग स्थल चिन्हित करने ट्रैफिक पार्क विकसित करने तथा यातायात संचालन को सुव्यवस्थित करने पर संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने भी यातायात व्यवस्था के संबंध में अहम दिशा निर्देश यातायात विभाग के अधिकारियों और संबंधित विभागों को दिए l

#Damoh
