मप्र रटेड हेड एस के पटैल दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ….
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही

आवेदक -नवेन्द्र कुमार आठया पिता गिरधारी लाल आठया उम्र 36 वर्ष प्राथमिक शिक्षक विज्ञान तात्कालिक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा जिला दमोह निवासी ग्राम करैया जोशी तहसील हटा जिला दमोह के द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी
आरोपी -. अनिल कुमार साहू पिता श्री हलकाई प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष पद माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शाला भूरी संकुल उर्दू स्कूल दमोह निवासी बीएसएनल कॉलोनी दमोह। 2. मनोज कुमार श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय श्री आरसी श्रीवास्तव उम्र 58 वर्ष पद सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी वसुंधरा कॉलोनी जैन मंदिर के पास सेंट्रल स्कूल के सामने दमोह 3. नीरज कुमार सोनी पिता स्वर्गीय श्री कमल प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष पद सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी राधा रमण मंदिर के पास असाटी वार्ड दमोह
घटनास्थल – पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दमोह जबलपुर आम रोड पर.
रिश्वत राशि-80,000/- रुपये
आवेदक कि निलंबन अवधि से बहाल करने व विभागीय जांच को समाप्त करवाने की एवज में 80,000/-रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत दिनांक 04.05.26 को आरोपीगणों को लोकायुक्त दल द्वारा 80,000-रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग सागर द्वारा पकड़ा गया.अग्रिम कार्यवाही जारी है.

ट्रैपकर्ता निरीक्षक मंजू किरण तिर्की व निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, आरक्षक प्रदीप दुबे आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, और विक्रम सिंह, नीलेश चौबे सहित लोकायुक्त सागर स्टाफ के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया
