पखांजूर ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पखांजूर से महाराष्ट्र सीमा तक निर्माणाधीन सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
सड़क निर्माण की गुणवत्ता को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है।
वन विभाग के पहाड़ों को काटकर अवैध रूप से पत्थर (बदर) निकाले जा रहे हैं।
तकनीकी मापदंडों के अनुसार जिस मुरुम का उपयोग होना चाहिए, उसकी जगह पहाड़ों से निकले ‘सड़े’ हुए बड़े-बड़े बोल्डर और अनुपयुक्त पत्थरों को बिछाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके (भर्ती) तक बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर खुलेआम नियम विरुद्ध कार्य जारी है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
”पहाड़ों का सीना चीरकर निकाली जा रही अवैध सामग्री ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि इस सड़क की उम्र और मजबूती पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।”
पखांजूर क्षेत्र के ग्रामीण अब इस घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
[metaslider id="122"]