एंकर
रायपुर के सिलतार क्षेत्र में आज 28 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीर्थराम साहू के यहाँ माता राजराजेश्वरी आदि शक्ति की विदाई के साथ जेवर विसर्जन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भावुक माहौल में किया गया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया और हर आंख नम हो गई।
सिलतार में आज जेवर विसर्जन का दृश्य बेहद भावुक रहा। माता रानी की विदाई के इस पल में छोटे-बड़े सभी श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ माता राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना कर जेवर विसर्जन की परंपरा निभाई।
पूरे बस्ती के लोग एकत्र होकर चौक में पहुंचे, जहां से सभी ने एक साथ विसर्जन यात्रा की शुरुआत की। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इसके बाद सभी श्रद्धालु एक साथ गंगा स्नान के लिए निकले और तालाब के घाट पर पहुंचकर ज्योत उतारकर माता की पूजा-अर्चना और आरती की। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माता रानी को विदाई दी और जेवर विसर्जन किया।
“माता रानी की विदाई का यह पल बहुत भावुक होता है। हम सभी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा कर माता से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।”
इस आयोजन में पूरे गांव की एकता और आस्था की झलक देखने को मिली। सभी ने मिलकर इस परंपरा को निभाया और माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिलतार में आयोजित यह जेवर विसर्जन कार्यक्रम आस्था, परंपरा और भावनाओं का अद्भुत संगम रहा, जिसने हर किसी को भाव-विभोर कर दिया।
श्रीराम चौहान 9111344597
स्लग – सिलतार में भावुक माहौल के बीच जेवर विसर्जन
[metaslider id="122"]
