दमोह पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर पुलिस प्रशासन बनाएं निगाहें,निरीक्षण जारी…

[metaslider id="122"]

पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर पुलिस प्रशासन बनाएं निगाहें,निरीक्षण जारी…

शहर में ट्रेनिंग कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और दोनों शहर टीआई ने सभी पंपों पर ली जानकारी.. चाणक्य न्यूज़ इंडिया
दमोह. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति पूरी तरह पर्याप्त है, किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है.आज ही बीपीसीएल से लगभग 60,000 लीटर पेट्रोल एवं 1,00,000 लीटर डीज़ल की आपूर्ति प्राप्त हो रही है, साथ ही अन्य कंपनियों की सप्लाई भी लगातार जारी है.अफवाहों के कारण ‘पैनिक बाइंग’ की स्थिति बन रही है, जबकि वास्तविक आवश्यकता नहीं है.नागरिकों से अपील है कि भ्रम में न आएं और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें.


कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में जिले भर में पुलिस प्रशासन अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल,डीजल पंप, गैस एजेंसियां और भी जगह पहुंचकर निरीक्षण भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. बता दें कि पटेरा के उपाध्यक्ष पेट्रोल पंप पर स्थित सामान्य है. वहीं पेट्रोल पंप बनवार में भीड़ को क्रमबद्ध करके शांतिपूर्ण वितरण किया जा रहा है.रनेह पेट्रोल पंप पर आरक्षक श्रीराम मौजूद है.बटियागढ़ सन्मति पेट्रोल पंप पर, ग्राम पारस नोहटा पेट्रोल पंप पर भी स्थिति सामान्य है.वहीं दमोह शहर के रामरतन पुलिस पेट्रोल पंप, जेल पेट्रोल पंप, नर्मदा धारा पेट्रोल पंप, हटा नाका पेट्रोल पंप, अस्पताल चौराहा स्थित कन्हैया, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के अलावा और भी पेट्रोल पंपों पर दमोह ट्रेनिंग कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन, टीआई कोतवाली मनीष कुमार के अलावा देहात थाना प्रभारी अमित गौतम के अलावा पुलिस बल जगह-जगह तैनात है. साथ ही कलेक्टर श्री कोचर ने पेट्रोल डीजल एलपीजी की लगातार नजर रखे हुए हैं और सभी राजस्व व खाद्य विभाग के अधिकारी को फील्ड पर रहकर निरीक्षण भ्रमण कर रहे हैं.किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप बांदकपुर, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप हिंडोरिया, जिओ पेट्रोल पंप लुहर्रा, भारत पेट्रोल पंप लुहर्रा, तेंदूखेड़ा में सभी पेट्रोल पंपों पर पटवारी मौजूद हैं.पेट्रोल डीजल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. तेंदूखेड़ा में डीजल,पेट्रोल शांति कुंज से टोकन सिस्टम दिया जा रहा है.स्थिति सभी जगह सामान्य है.भारत शैली पुत्री पेट्रोल पंप बम्होरी सिंघौरगढ़ में भी शांति है. वहीं भारत पेट्रोलियम तहसील जबेरा में पेट्रोल पंप की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.ओम समृद्धि पेट्रोल पंप जबेरा पथरिया पेट्रोल पंप पेट्रोल पर्याप्त है,स्थिति सामान्य है. यशोधरा पेट्रोल पंप पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है. नोहटा पर शांति तरीके से पेट्रोल व डीजल वितरण किया जा रहा है. अमन हर्ष फिलिंग पेट्रोल पंप नोहटा के अलावा और भी जगह के पेट्रोल पंप पर स्थिती सामान्य है.पेट्रोल, डीजल खरीदने वाले धैर्य बना के रखें. ऐसा पुलिस प्रशासन आग्रह कर रहा है.आमजन से विशेष आग्रह है कि घर बनाने के साथ स्टॉक बनाकर घर में डीजल पेट्रोल पंप ना रखें, इससे कोई भी घटना हो सकती है इसे व्यवस्थित तरीके से जैसा प्रतिदिन डलवाते है वैसे ही आपको पेट्रोल मिलेगा…

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights