मप्र रटेड हेड एस एस के पटैल MP में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कटनी-बिलासपुर सेक्शन बाधित; कई ट्रेनें भी प्रभावित. मध्प्रदेश के कटनी में शनिवार की सुबह मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके कारण बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं। MP News: मध्य प्रदेश के कटनी–बिलासपुर रेलखंड पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कटनी रेलवे स्टेशन के समीप एक केबिन के पास कोयला लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। जिससे मालगाड़ी के छह डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पटरी पर ही बिखर गए, जिससे रेल ट्रैक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

पूरी घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटना के बाद से रेलवे की मशीनों, मजदूरों और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों से कोयला खाली कराया जा रहा है, ताकि ट्रैक को साफ कर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा सके।
डीआरएम जायजा लेने पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए कमल तलरेजा डीआरएम, जबलपुर मंडल स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उनके निर्देशन में ट्रैक बहाली का काम तेजी से कराया जा रहा है।
