JABALPUR हेड ब्यूरो अनुराग मिश्रा चाणक्य न्यूज़ इंडिया।
JABALPUR डॉ. बी.के. डांग सर, जो सुविधा हॉस्पिटल के डायरेक्टर हैं, जिन्होंने मदन महल महिला थाना में CPCR (Cardiopulmonary Cerebral Resuscitation) का डेमो दिया। इस दौरान उन्होंने जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में किस तरह से CPCR दिया जाना चाहिए और किस तरह ये जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।
इसके अलावा, डॉ. डांग सर ने स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि दिल को कैसे खुश और स्वस्थ रखा जा सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि तनाव से कैसे बचा जाए और खुशहाल जीवन जीने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए।
यह कार्यक्रम लोगों को न केवल आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए तैयार करने में सहायक रहा, बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के उपाय भी सिखाया।
[metaslider id="122"]