विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक फेरबदल को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मध्य प्रदेश का स्थानापन्न मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. ये मौजूदा मुख्य सचित अनुराग जैन की जगह लेंगे.
इस संबंध में 22 जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव (कार्मिक), एम. सेल्वेन्द्रन के हस्ताक्षर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया. अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) तथा आयुक्त (खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार भी संभालेंगे.
#MadhyaPradesh #MPNews #IAS #AshokVarmawal #ChiefSecretary #AnuragJain #IASOfficer #MPGovernment #GeneralAdministration #Bhopal #BreakingNews #AdministrativeReshuffle #MPUpdates #Bureaucracy #CivilServices #TrendingNews
