harda किसान कांग्रेस ने की व्यवस्था बनाने की मांग
harda जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही मूंग की खरीदी दौरान किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
hardas इस सम्बन्ध में किसान कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया है।

जिसके माध्यम से खरीदी से जुडी कमियों को दुरुस्त करने की बात पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन साईं, किसान नेता संजय भायरे एवं प्रेरक विश्नोई उपस्थित थे। मोहन साईं ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन किसानों ने अपनी मूंग की तुलाई करा दी है, उनके बिल जनरेट नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह सरवर डाऊन होना बताया गया है। जिसके चलते कई किसानों के बिल नही बने हैं। जबकि आखरी तारीख कल निकल चुकी है। ऐसे में किसान असमंजस में हैं।
जिनकी परेशानी को लेकर किसान कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे किसानों के बिल तत्काल बनने चाहिए। यह भी कहा कि किसानों को मूंग की उपज बेचे 10 से 12 दिन हो गए हैं, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जबकि शासन के निर्देश है कि किसानों को 7 दिन के भीतर भुगतान होना चाहिए।
damoh हटा मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न:
https://www.instagram.com/chanakynews/
क्योंकि खरीदी केन्द्र वेयर हाऊस में बने हैं, वहीं तुलाई कार्य भी चल रहा है। जिसकी डब्ल्यू.एच.आर. तत्काल जारी कर भुगतान की राह सरल बनाने की जरूरत है। जिससे किसान आर्थिक तंगी से उभर सके। इसके अलावा किसान कांग्रेस ने जिन सोसायटियों में बकाया राशि वसूल ली है, वहां अविलम्ब खाद एवं नगद ऋण मुहैया कराने की मांग दोहराई है।
ratlam विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई
damoh गौ-अभ्यारण जरारू धाम में वृक्षारोपण मंत्री प्रहलाद पटैल मौजूद
https://www.facebook.com/chanakyanews.india
ratlam एक पेड़ मां के नाम अभियान रतलाम पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण
ratlam संभागीय संयुक्त संचालक ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण

