वार्षिक उत्सव उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों के इतिहास में मेरी भी शिक्षा की कडी़ इस विद्यालय से जुडी़ हैं-सेना पटेल

[metaslider id="122"]

अलीराजपुर
रिपोर्टर
यशवंत जैन

उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों के इतिहास में मेरी भी शिक्षा की कडी़ इस विद्यालय से जुडी़ हैं-सेना पटेल|

चंद्रशेखर आजाद की इस माटी में जो भी आया हैं उसने यहां बहुत कुछ पाया हैं-विधायक सेना पटेल|

उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी व स्टाफ अपने आप में उत्कृष्ट हैं- विधायक सेना पटेल|

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर की माटी में जिसने जन्म लिया और जो इसकी माटी में आया है उसने सब कुछ पाया है आजाद नगर की महिमा अपने आप में अनूठी हैं| आजाद नगर के उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षा के इतिहास में मेरा भी वास्ता रहा हैं यहां कभी मैंने स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं| आज में आगे की शिक्षा पूर्ण कर इसी विद्यालय में विधायक के रूप में अतिथि बनकर सम्मिलित हुई हूं | यह न केवल विद्यालय के लिए बल्कि मेरे लिये भी गौरव का विषय हैं|
यह बात उत्कृष्ट विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जोबट विधायक सी पटेल ने विद्यार्थियों को मंच से संबोधित करते हुए कहा|
विधायक पटेल ने कहाकि उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्रा अपनी प्रतिभा के धनी हैं| विद्यार्थियों को चाहिए वह वार्षिकोत्सव के पश्चात अपनी परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता, नगर का नाम रोशन करें |इसके लिए जरूरी हैं विद्यार्थियों को वर्तमान में मोबाइल के दुरुपयोग से बचकर केवल पढ़ाई संबंधित मोबाइल का सीमित उपयोग करना चाहिए|विद्यालय की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक पटेल ने कहा कि संस्था की ओर से संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा जो मांग की जा रही हैं उसके संबंध में विधायक निधि व शासन मांग कर उसके समाधान की पूरी कोशिश करूंगी|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय के वार्षिक उत्सव आयोजन में जिन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं वे बधाई के पात्र हैं| सभी वार्षिक उत्सव के पश्चात अपनी पढ़ाई में भी अधिक से अधिक मेहनत कर अच्छे अंक लाने का प्रयास करे व अपने माता पिता का नाम रोशन करे|
वार्षिक उत्सव के शुभारंभ अवसर पर संस्था की ओर से स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा दिया गया| जिसमें स्वागत के साथ-साथ विद्यालय के आवश्यक मांगों पर संस्था प्राचार्य ने अतिथियों को अवगत कराते हुवे अतिरिक्त कमरों व पतरे के जर्जर शेड को बदलने की आवश्यकता की बात रखी| आयोजन के दौरान अतिथियों को विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली तथा थाली सज्जा का अवलोकन कराया गया| अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान चार्ट, मॉडल, रंगोली,थाली सज्जा की सराहना की गई|
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण के साथ किया गया| अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य शाह एवं विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्रा द्वारा फूलमाला एवं बेज लगाकर किया गया|
इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम के अतिथि के रूप में जोबट विधायक सेना पटेल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लईक मोहम्मद शेख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह डावर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन(भास्कर)ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष अश्विन चौहान,पूर्व पार्षद चंद्रकांता बैरागी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि कपिल सोनी,युवा ब्लाक कांग्रेस महामंत्री आदिल शेख,युवा नेता मयंक सोनी, बीईओ विनोद कुमार कोरी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ,विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता ने किया आभार,वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख ने माना|

 

https://youtube.com/live/DQWzOLtEG_M?feature=share

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *