सकोर। एक छोटे से गांव की बेटी ने रचा कीर्तिमान

[metaslider id="122"]

ग्राम सकोर की होनहार बिटिया, कक्षा 8वीं की छात्रा नियती दीक्षित ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया है। 09 मई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में अंडर-14 एज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर नियती ने यह साबित कर दिया कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

10 देशों की सहभागिता वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से भाग लेते हुए नियती ने अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की मिसाल पेश की। उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है।

आज नियती दीक्षित ने भेंट की। बिटिया को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights