जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य को प्रशिक्षण, जैविक खाद उत्पादन और स्वावलंबन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा- मंत्री श्री पटेल

[metaslider id="122"]

जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य को प्रशिक्षण, जैविक खाद उत्पादन

और स्वावलंबन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा- मंत्री श्री पटेल जैविक खाद निर्माण और प्रशिक्षण गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

श्री शिवहरे अटल प्रशिक्षण केंद्र में नवनिर्मित शेड का हुआ लोकार्पण, 150 लोगों को प्रशिक्षण और 50 लोगों के ठहरने की होगी व्यवस्था जिले के प्रसिद्ध जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में अन्नकूट पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक महंत पं. विपिन बिहारी दास जी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाताओं का पूजन किया गया तथा उन्हें अन्नकूट का भोजन कराया गया।

जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य को केवल गौवंश संरक्षण तक सीमित न रखते हुए प्रशिक्षण, जैविक खाद उत्पादन, प्लांटेशन के लिए नर्सरी और स्वावलंबन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में नवनिर्मित अटल प्रशिक्षण केंद्र के शेड का लोकार्पण करते हुए कही।

मंत्री श्री पटेल ने कहा संस्थान को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए यहां प्रशिक्षण केंद्र, जैविक खाद उत्पादन केंद्र, पौधरोपण के लिए नर्सरी तथा स्वावलंबी गौ-अभ्यारण्य विकसित किया जाएगा। परिसर में 10 भवनों के निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा गौसेवकों के लिए आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। आगामी दो वर्षों में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता वाली डोरमेट्री तथा एक समय में 150 लोगों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। परिसर में अटल पथ का निर्माण कराने के साथ ही आय के स्थायी स्रोत भी विकसित किए जाएंगे, जिससे संस्थान अपने संसाधनों से संचालित हो सके।

मंत्री श्री पटेल ने गौवंश के लिए हरे चारे और घास की पर्याप्त उपलब्धता, परिसर में हरियाली, भोजन एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था को आवश्यक बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।

मृत गौवंश के चमड़े के प्रसंस्करण को व्यवस्थित व्यवसाय बनाने का आह्वान मंत्री श्री पटेल ने गौ-अभ्यारण्य में मृत गौवंश के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार एवं समाधि की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिदिन लगभग 10 से 12 गौवंश की मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में मृत गौवंश के चमड़े के उपयोग एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य में रुचि रखने वाले लोगों से आगे आकर इसे व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में शुरू करने का आह्वान किया, जिससे गौ-अभ्यारण्य की व्यवस्थाओं को भी आर्थिक सहयोग मिल सके।

श्याम शिवहरे ने कहा कि जरारूधाम गौशाला परिसर में जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। इस शेड में लोगों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयास गौसेवा, जैविक खाद निर्माण और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। जरारूधाम संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है।

श्री शिवहरे ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था के इन प्रयासों का लाभ भविष्य में आम जनता तक पहुंचेगा। गौसेवा और समाजहित में किए जा रहे कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित अटल प्रशिक्षण केंद्र में शेड निर्माण का लोकार्पण मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज के करकमलों से किया गया। इस शेड का निर्माण मंत्री श्री पटेल की माता स्वर्गीय श्रीमती यशोदा बाई पटेल एवं भतीजे स्वर्गीय श्री मणिनागेंद्र (मोनू भैया) की स्मृति में कराया गया है। इसके साथ ही जरारू धाम में निर्मित क्रोम खाद का भी लोकार्पण किया गया।

मोनिया बरेदी नृत्य और बद्री विश्वकर्मा का प्रदर्शन रहा आकर्षण समारोह में ग्वाल टोलियों द्वारा बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मोनिया बरेदी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं बुंदेलखंड के खली के नाम से प्रसिद्ध बद्री विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ हैरतअंगेज कला प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सीने पर भारी पत्थर की शिला रखवाई, जिसे हथौड़े से तोड़ा गया। इसके अलावा आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़ने सहित अन्य करतब दिखाकर उपस्थित लोगों को रोमांचित किया।

बद्री विश्वकर्मा ने किया कला प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के खली बद्री विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ कला प्रदर्शन किया एवं अपने सीने पर भारी पत्थर की सिला रखकर हथोड़े से तुड़वाये और आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़े।

धार्मिक आयोजन के साथ गौसेवा, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रस्तुत की गई कार्ययोजना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights