दमोह जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया हिण्डोरिया और बिलाई समितियों का निरीक्षण

[metaslider id="122"]

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया हिण्डोरिया और बिलाई समितियों का निरीक्षण

हिण्डोरिया में खाद के भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन के ऑनलाइन स्टॉक में मिली विसंगति, विस्तृत जांच के निर्देश किसानों ने बताई खाद वितरण व्यवस्था की स्थिति

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हिण्डोरिया और बिलाई स्थित खाद वितरण समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को समय पर और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा शासन की मंशा है कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से समितियों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बिलाई समिति में खाद की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जबकि हिण्डोरिया समिति में उपलब्ध खाद के भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन में ऑनलाइन प्रदर्शित स्टॉक के बीच बड़ी विसंगति सामने आई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए। जांच के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री यादव ने कहा कि किसानों से चर्चा के दौरान जानकारी मिली है कि कई किसानों की आधी बोनी पूरी हो चुकी है और उन्हें खाद को लेकर कोई परेशानी नहीं है। बिलाई में निरीक्षण के दौरान खाद लेने के लिए किसानों की कतार भी नहीं मिली। यहां डीएपी की 322 बोरी उपलब्ध हैं। किसान टोकन बुक कराकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पाई गई कमियों को दूर करने के लिए बीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights