मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया पथरिया में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

[metaslider id="122"]

शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने किया ऐतिहासिक काम, हर 3 किलोमीटर पर है मिडिल स्कूल – राज्यमंत्री श्री पटेल
==
देश का भविष्य युवाओं के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित- श्री शिवहरे
==
पथरिया में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
==

प्रदेश में अब हर 3 किलोमीटर के दायरे में एक मिडिल स्कूल और हर 5 किलोमीटर के अंदर एक हाई स्कूल खोला गया है। इसके साथ ही, हर चार हाई स्कूलों के बीच में एक हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की गई है, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधा मिल सके। इस आशय की बात आनंद विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने पथरिया कॉलेज आडोटोरियम के हॉल में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज किसी भी स्कूल में जाकर देखा जा सकता है कि वहां पढ़ने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या हमेशा ज्यादा मिलती है। उन्होने कहा पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था पर जितना ध्यान इस सरकार ने दिया है, उतना ध्यान पहले कभी नहीं दिया गया।

युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा स्कूल और कॉलेज में यह सभी बेहतर व्यवस्थाएं इसलिए दी जा रही हैं क्योंकि आज के बच्चे ही हमारा भविष्य हैं। उन्होंने कहा यही बच्चे और युवा आगे चलकर यह तय करेंगे कि हमारे देश की आगे की दिशा और दशा क्या होगी।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनके उचित समाधान दिए गए। राज्यमंत्री ने कहा ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए ताकि युवाओं के मन में उठने वाले सवालों के सही उत्तर मिल सकें। उन्होंने सभी को आगामी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

श्याम शिवहरे ने युवा संवाद’ एवं ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं की क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा देश का भविष्य युवाओं के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति, विकास और सकारात्मक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार बताया।

#damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights