करवा चौथ पर दमोह पुलिस की अनूठी पहल, पति-पत्नी को बांटे हेलमेट
दमोह। करवा चौथ के अवसर पर दमोह पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष पहल की।
पुलिस ने पति-पत्नी को हेलमेट वितरित कर दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने का संदेश दिया। इस पहल के जरिए पुलिस ने त्योहार की खुशियों के साथ परिवार की सुरक्षा का महत्व भी समझाया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, सीएसपी एचआर पांडे, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को और निरीक्षक आकांक्षा जोशी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

करवा चौथ जहां पति-पत्नी के प्रेम और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है, वहीं दमोह पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि अपनों की लंबी उम्र की कामना के साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगी की सुरक्षा का कवच है।
[metaslider id="122"]