दमोह पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

[metaslider id="122"]

पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।


दमोह -प्रसिद्ध कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के मुखारविंद से श्री जगदीश मंदिर पुराना थाना दमोह के सामने पुरेना तालाब में कथा का आज से भव्य कलश यात्रा
कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मारवाड़ी मंदिर पुराना थाने से नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि श्रद्धालु भगवान हरिहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।कलश यात्रा श्रीकृष्ण आश्रम से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु नृत्य करते और भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिया।।

कथा का आयोजन
कथा आयोजन 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सांय 5 बजे से श्री जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना दमोह में आयोजित किया जा रहा है। कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का वर्णन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे।
मुख्य यजमान -समस्त भक्त वृंद श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर पुरेना तालाब पुराना थाना दमोह

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights