मडियादो में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:शोभायात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया, सैकड़ों लोग शामिल हुए

[metaslider id="122"]

मप्र रटेड हेड एस के पटैल मडियादो में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:शोभायात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया, सैकड़ों लोग शामिल हुए

मडियादो
महान सम्राट अशोक की जयंती पर मडियादो में भव्य कार्यक्रम का आयोजन अशोक क्रांति सेना ओर सर्व समाज कुशवाहा द्वारा उपतहसील परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की गई। उपतहसील परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस उपतहसील परिसर पहुंची ।
अशोक सम्राट की जयंती चैत्र माह मनाई जाती है, जो इस बार 29 मार्च, 2026 को थी। सम्राट अशोक प्रतिमा पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की अशोक सम्राट की जयंती के अवसर पर दमोह जिले की उपतहसील मडियादो में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिनमें उनके जीवन और योगदान पर चर्चा की गई। उन्हें एक महान शासक, योद्धा और बौद्ध धर्म के प्रचारक के रूप में याद किया जाता है\

कार्यक्रम के मंच संचालक डॉ गंगाराम कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी भी पार्टी का नहीं है सामाजिक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें अशोक सम्राट के विचारों पर चलने की अपील की गई और और सामाजिक स्तर पर भाईचारा बना रहे इसलिए कार्यक्रम में सभी अतिथि और आम नागरिक इकट्ठे होकर कार्यक्रम को सफल बनाया अशोक सम्राट क्रांति सेना के अध्यक्ष योगेंद्र योगेंद्र कुशवाहा, हिरदेश कुशवाहा, जनपद अध्यक्ष बटियागढ़ मंगल कुशवाह, डॉ गंगाराम कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, शिवदीन कुशवाहा, अनंत राम कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, डॉ रामगोपाल सोनी। मंडल अध्यक्ष कमलेश चौदा ,जिला पंचायत सदस्य अभिषेक जैन , अनमोल छिरौलया, नायब तहसीलदार राजेश सोनी मडियादो थानाप्रभारी प्रीतिपांडे और गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभशर्मा स्टाफ सैयद मौजूद रहे

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights