बुंदेलखंड की विश्व में धूम मचाने वाले छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढा के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता रथयात्रा’ 11 अक्टूबर से आरंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी । सनातन हिंदू एकता रथयात्रा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
यात्रा की शुरुआत 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बागेश्वर धाम गढा से हनुमान चालीसा और राष्ट्रगान के बाद होगी। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देशभर से संत और सेवादार यात्रा में शामिल होंगे, उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों से भी इसमें जुड़ने की अपील की। उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों में हिंदुओं को एकजुट करना, जात पात और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना बताया। बागेश्वर धाम गढा के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि समाज को जागरूक करना और लोगों को एकजुट करना साधु का दायित्व है।
यात्रा के प्रमुख पड़ाव:
बमीठा, चंदला, अजयगढ़, सिंहपुर, पन्ना, अमानगंज, पवई, मोहंद्रा, हटा, हिंडोरिया, दमोह, गढ़ाकोटा, रहली, सागर, कर्रापुर, बंडा, शाहगढ़, बड़ागांव, टीकमगढ़, जतारा, पलेरा, नौगांव और छतरपुर समेत कई स्थान।
यात्रा को लेकर संबंधित जिलों में तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। दर्जनों कस्बों और गांवों से गुजरने वाली इस रथयात्रा को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों में भी गतिविधियां बढ़ने की बात कही जा रही है। 11 अक्टूबर से बुंदेलखंड में शुरू होगा 5 दिनों का यह बड़ा धार्मिक सामाजिक अभियान का आयोजन होगा।
बुंदेलखंड में शुरू होगा 5 दिनों का बड़ा धार्मिक व सामाजिक अभियान का आयोजन.!! बागेश्वर धाम गढा के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 11अक्टूबर से शुरू होगी “सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा”: बुंदेलखंड में 500 किमी का सफर
[metaslider id="122"]
