विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन में शंभू दयाल व्यास को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम ने की नियुक्ति, संगठन के विस्तार एवं मानवाधिकारों की रक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका
ब्यावर। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन ने संगठनात्मक विस्तार एवं मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शंभू दयाल व्यास को एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनिल गौतम के आदेशानुसार की गई इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के साथ ही संगठन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम ने व्यास को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता, निष्ठा एवं समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मानवाधिकारों के संरक्षण, आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शंभू दयाल व्यास ने एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, आमजन के सम्मान एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।
व्यास की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस नई जिम्मेदारी से एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने तथा मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता अभियान को व्यापक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई है।
[metaslider id="122"]