सीमांत क्षेत्र से दिया राष्ट्रीय एकता का मजबूत संदेश
लोंगेवाला से निकली भारतीय सेना की 1000 KM साइकिल एक्सपीडिशन, नाचना के मदरसे में गूंजा देशभक्ति और भाईचारे का संदेश!
10 दिन में 1000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे सेना के जांबाज; ‘PEDALS ACROSS THAR’ अभियान के तहत मदरसा रहमानिया दारुल उलूम में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सीमांत क्षेत्र से दिया राष्ट्रीय एकता का मजबूत संदेश
थार के रेतीले धोरों में साहस, संकल्प और देशभक्ति की नई इबारत लिखने निकले भारतीय सेना के जांबाज जवानों की साइकिल एक्सपीडिशन सीमांत क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही है। लोंगेवाला से रवाना हुई भारतीय सेना की ‘PEDALS ACROSS THAR – RIDING THE SANDS WITH COURAGE & RESILIENCE’ साइकिल एक्सपीडिशन के जवान 10 दिनों में 1000 किलोमीटर का सफर साइकिल से पूरा करने के लक्ष्य के साथ निकले हैं।
इस अभियान के तहत सेना के जवान नाचना पहुंचे तो मदरसा रहमानिया दारुल उलूम में उनका शानदार इस्तकबाल किया गया। मदरसे के असातिजा (शिक्षकों), जिम्मेदारों और तालिबे इल्म (विद्यार्थियों) ने फौजी भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके साहस और देशसेवा को सलाम किया।
1000 किलोमीटर का लक्ष्य, थार की रेत पर साहस का इम्तिहान लोंगेवाला की ऐतिहासिक सरजमीं से शुरू हुआ यह अभियान केवल साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। 10 दिनों में 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य जवानों के हौसले और चुनौतियों से मुकाबला करने की क्षमता को दर्शाता है। अभियान की थीम भी यही संदेश देती है कि साहस और दृढ़ता के साथ रेगिस्तान की रेत पर भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

मदरसे में फौजियों का सम्मान, मजहब से ऊपर वतन की मोहब्बत मदरसा रहमानिया दारुल उलूम नाचना में जवानों का स्वागत सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की खूबसूरत मिसाल बना। मदरसे की ओर से कहा गया कि भारतीय सेना के जवान देश की शान और सरहदों के रखवाले हैं। तपती धूप हो या कड़ाके की ठंड, हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है।
मदरसे के प्रतिनिधियों ने जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि धर्म और मजहब की पहचान अपनी जगह है, लेकिन देश की एकता, अखंडता और तिरंगे का सम्मान हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
नाचना की धरती से निकला एकता का पैगाम मदरसे की ओर से जवानों के सम्मान में संदेश दिया गया— न तेरा है, न मेरा है, हिंदुस्तान सबका है,

इस मिट्टी से मोहब्बत ही हमारी पहचान है।मजहब अलग-अलग सही, मगर वतन हमारा एक है,हम सबकी रगों में दौड़ता हिंदुस्तान एक है।
मदरसा रहमानिया दारुल उलूम की ओर से सभी फौजी भाइयों की सलामती, उनके अभियान की सफलता और देश में अमन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ की गई।
एक तस्वीर, अनेक संदेश!
लोंगेवाला से 1000 किलोमीटर का लक्ष्य लेकर निकले सेना के जवानों का नाचना के मदरसे में सम्मान इस बात की मिसाल है कि देशभक्ति किसी एक धर्म या समुदाय की जागीर नहीं। सरहद की सुरक्षा करने वाले जवान पूरे देश के हैं और उनका सम्मान हर भारतीय का गौरव है।मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन तिरंगा एक है, वतन एक है और हिंदुस्तान सबसे ऊपर है21nov2026JSL5_ARMY KI CYCLE RAILI_AV
नाचना जैसलमेर सीमांत क्षेत्र से दिया राष्ट्रीय एकता का मजबूत संदेश लोंगेवाला से निकली भारतीय सेना की 1000 KM साइकिल एक्सपीडिशन, नाचना के मदरसे में गूंजा देशभक्ति और भाईचारे का संदेश!
10 दिन में 1000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे सेना के जांबाज; ‘PEDALS ACROSS THAR’ अभियान के तहत मदरसा रहमानिया दारुल उलूम मे राष्ट्रीय एकता का मथार के रेतीले धोरों में साहस, स देशभक निकले भारतीय सेना के जां की साइकिल ए सीमांत क्षेत्र में
