भीड़ तंत्र हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ बुद्धिजीवी सेल की बैठक आयोजित
लुधियाना: लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से लुधियाना के सिविल सिटी में भाजपा बुद्धिजीवी सेल द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य विषय “भीड़ तंत्र हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” रहा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, समाज में जागरूकता फैलाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आपसी विचार-विमर्श किया। इस दौरान लोकतंत्र में विचारों की स्वतंत्रता, आपसी सम्मान और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने के महत्व पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में उमेश मल्होत्रा, देवेंद्र भाटिया, राजेश बनोट, राकेश शल्डी, जितेंद्र वशिष्ठ, भूपेंद्र शर्मा, सोनू, नरेश गुप्ता, रवनीत अग्रवाल और मनीष मित्तल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
बैठक में सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
[metaslider id="122"]
