छत्तीसगढ़ के नारायणपुर एसपी आईपीएस संदीप पटेल राष्ट्रपति वीरता पदक से होंगे सम्मानित

[metaslider id="122"]

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर एसपी आईपीएस संदीप पटेल जी को उनकी अदम्य वीरता, साहस और नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तक का सफर तय करने वाले संदीप पटेल जी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम डोली के निवासी हैं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े संदीप जी की यह उपलब्धि केवल उनके गांव और दमोह जिले ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
नारायणपुर जैसे संवेदनशील और अत्यधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर नक्सलियों के खिलाफ जिस निडरता और रणनीति के साथ उन्होंने सुरक्षा बलों का नेतृत्व किया है, वह बेहद सराहनीय है। यह सर्वोच्च सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण साहस और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।
देश की सुरक्षा में समर्पित ऐसे साहसी अधिकारी पर संपूर्ण देश को गर्व है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights