प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक संपन्न.

[metaslider id="122"]

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक संपन्न.

हटा, 05 अगस्त। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हटा द्वारा जनपद पंचायत हटा के सभागार में संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष श्री गंगाराम पटेल, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्री कन्हैयालाल पटेल एवं श्री महेश्वर सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।.
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा पौधे भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्री गंगाराम पटेल ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पॉलीथिन के उपयोग को पूर्णतः बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि श्री कन्हैयालाल पटेल ने सभी समितियों को पौधे उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव ने प्रस्फुटन समितियों की अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समितियों को नियमित बैठकें आयोजित करने, प्रत्येक माह ग्राम स्तर पर जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित करने तथा शासन की योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होने वाली हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी यात्रा एवं पौधारोपण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की विकासखंड समन्वयक श्रीमती अनीता पटेल, ग्राम स्वराज अभियान की विकासखंड समन्वयक श्रीमती पद्मा (पद्मावती) पटेल, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) परामर्शदाता तथा नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुनील सेन ने किया।
बैठक में विकासखंड हटा की 28 प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगामी जनहितैषी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights