हटा /गंगा झिरिया धाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

[metaslider id="122"]

हटा /गंगा झिरिया धाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत
पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

11 वर्षों से निरंतर पौधा रोपण कर मनाते जन्म दिवस

हटा (मध्य प्रदेश) पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विकासखंड हटा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगा झिरिया स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में पुष्प वाटिका में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय समाजसेवी नवांकुर संस्था श्री लखनलाल सेवा संस्थान के नेतृत्व में अध्यक्ष जितेन्द्र राय की बिटिया सृष्टि राय के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कदम, अशोक, रुद्राक्ष, आंवला, शमी, तुलसी, बेल आदि पवित्र पौधों का पौधा रोपण किया गया जिसमें समाजसेवियों, संस्थाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी मंदिर के पूज्य पुजारी श्री नरोत्तम दुबे जी के सानिध्य और आशीर्वाद के साथ हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (विकासखंड हटा) से श्रीमती पुष्पा सिंह, सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) मेंटर्स सुनील सेन एवं कृष्णकांत लखेरा संत नामदेव शिक्षा समिति से *सुरेश नामदेव तथा क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवियों ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार असाटी, मुन्ना प्यासी, भानु राय, आदित्य राय, केशव प्रजापति, धर्मेंद्र सेन और देवांश राय*आदि की उपस्थिति रही
पौधरोपण के इस पावन कार्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने रोपित पौधों की निरंतर देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया संस्था प्रमुख ने बताया कि धार्मिक स्थल एवं यंहा की पवित्रता को देखते हुए मंदिर के श्रद्धालुओ एवं क्षेत्रीय जनमानस की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विगत वर्ष देवांश राय के जन्म दिवस पर लगभग 12*60फुट की ऐरिया में तार जाली फेंसिंग कर काली मिट्टी व खाद डलवाया गया था जिसमें पौधा रोपड़ कर निरंतर देखभाल की गई जो अभी प्रत्यक्ष है उसी कड़ी में आज पौधा रोपड़ का कार्य क्रम रखा गया जिसमें उपस्थित हुए समस्त सम्मानीय जनों का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद ।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights