बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24.80 लाख रुपये के चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार

बटियागढ़/दमोह – दमोह जिले के बटियागढ़ थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 24 लाख 80 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है। इस अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।
यह कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को ग्राम घनश्यामपुरा से आशीष जैन के घर से एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्र. MP 34 AA 2086) की चोरी की शिकायत के बाद शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
साईबर सेल, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को दो संदिग्धों को पकड़ा: टीकाराम अहिरवार (निवासी बिहारीपुरा, सागर) और नीलेश अहिरवार (निवासी भैंसा रामनगर, सागर)।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। उनके पास से न केवल चोरी का सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद की गई, बल्कि सागर जिले के अन्य क्षेत्रों से चोरी किए गए एक अन्य लाल ट्रैक्टर, एक पानी का टैंकर और अपराध में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। कुल बरामद संपत्ति का मूल्य 24,80,000/- रुपये है।
जब्त की गई संपत्ति का विवरण- सोनालिका ट्रैक्टर (MP 34 AA 2086) और ट्रॉली – ₹5,30,000/-
एक अन्य लाल ट्रैक्टर – ₹4,50,000/-पानी का टैंकर – ₹1,10,000/- न्यू पिकअप वाहन (अपराध में प्रयुक्त) – ₹14,00,000/-
बटियागढ़ पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और उम्मीद है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सफलता में थाना प्रभारी रजनी शुक्ला और साइबर सेल सहित पूरी पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई है।
