मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी।

[metaslider id="122"]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने ₹303.34 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹53.55 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कर जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागों की उपलब्धियों तथा किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का जायजा लिया।

Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights