जबेरा में निःशुल्क शिविर 258 पंजीयन, दिव्यांगों-वरिष्ठजनों को मिले सहायक उपकरण 205 का स्वास्थ्य परीक्षण

[metaslider id="122"]

जबेरा में निःशुल्क शिविर

258 पंजीयन, दिव्यांगों-वरिष्ठजनों को मिले सहायक उपकरण 205 का स्वास्थ्य परीक्षण

जनपद पंचायत जबेरा के मंगल भवन सभागार में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण, प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का प्रभावी आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रवीण कुमार फुलपगारे ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर इसे जनहितकारी पहल बताया।

शिविर में अलग-अलग पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों पर विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। कुल 258 पंजीयन हुए, जिनमें से 205 दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एडिप योजना अंतर्गत 74 दिव्यांग एवं वायोश्री योजना में 37 वरिष्ठ नागरिक पात्र चिन्हित किए गए। सहायक उपकरणों में 10 कृत्रिम हाथ एवं 12 कैलिपर सहित कुल 23 उपकरण वितरित किए गए।

मेडिकल बोर्ड द्वारा 24 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 20 प्रमाण पत्रों का अद्यतन किया गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमराज सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरत नेमा, सहायक लेखाधिकारी किशोरीलाल सेन, प्रभारी लिपिक मनीष पटेल सहित एलिम्को टीम, मेडिकल बोर्ड एवं ग्राम पंचायतों के कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राहियों ने लाभ उठाया और प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहारा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights