इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹211 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। उन्होंने अदाणी समूह द्वारा प्रदर्शित अत्याधुनिक हथियारों एवं रक्षा उपकरणों के मॉडलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री Pradhuman Singh Tomar, विधायकगण शिवपुरी श्री देवेन्द्र जैन, करैरा श्री रमेश खटीक, कोलारस श्री महेन्द्र सिंह यादव, पिछोर श्री प्रीतम लोधी, अदाणी समूह से श्री करण अदाणी, श्री जीत अदाणी, जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही
