पटवारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे नीचे फेंके:बीजेपी हमलावर, प्रवक्ता बोले-पटवारी अमर्यादित और असभ्य आचरण के आदी, सनातन और किसानों का अपमान किया

[metaslider id="122"]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आक्रामक टिप्पणी किए जाने के बाद सियासत गरमा गई थी। अब एक वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी को घेरना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी कुछ देर के लिए उन्हेल के पास किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान पटवारी को श्री राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद पहले से गले में पहना हुआ एक अन्य धार्मिक दुपट्टा भी उतारा और दोनों दुपट्टों को नीचे लोगों के पैरों की ओर फेंक दिया

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने इसे सनातन धर्म और किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी लगातार अमर्यादित व्यवहार करते रहे हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर टिप्पणी करने के बाद अब पटवारी ने किसानों और सनातन संस्कृति का भी अपमान किया है।

विवेक गुप्ता ने कहा कि जो किसान उन्हें ‘श्री राधे’ अंकित दुपट्टा पहना रहे थे, उसे फेंककर पटवारी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में संयम और मर्यादा जरूरी है तथा इस तरह का व्यवहार सार्वजनिक जीवन के अनुरूप नहीं है।

बयानबाजी और तेज हो गई

वायरल वीडियो में जीतू पटवारी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि, “मोहन भैया मुझे गाली दे रहे हैं… क्यों गाली दे रहे हैं… वो किसानों के हित की बात नहीं करना चाहते।” इसी दौरान उनके हाथ में भगवान के नाम और तस्वीर वाले दुपट्टे दिखाई देते हैं, जिन्हें पहनने के बजाय नीचे फेंकते हुए देखा जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights