विदेश सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के कुड़वार ब्लॉक स्थित राजू पट्टी निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी और मंजूलता तिवारी की बहू अवंतिका का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम 29 मार्च को रात में जारी किया गया। यह परिणाम घोषित होते ही सफल प्रतियोगी परीक्षार्थियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा के जैनपुर निवासी शिक्षक अजीत कुमार शुक्ला और माधुरी शुक्ला की पुत्री अवंतिका की शादी पिछले ही साल उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी के साथ हुई थी। अभिषेक मऊ में कार्यरत हैं। ससुर हनुमान प्रसाद तिवारी सीडीए पेंशन में अकाउंट ऑफिसर हैं।अवंतिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसवीएम इंटर कॉलेज, लालगंज से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई में उन्होंने बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन की डिग्री एसआरएमसीईएम,लखनऊ से हासिल की। उन्होंने बताया की परीक्षा के लिए मायके और ससुराल में रहकर तैयारी की। इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू के सेशन लिए थे। अवंतिका शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,सास–ससुर, पति, गुरुजनों और परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कठिन मेहनत,अनुशासन और परिवार का निरंतर सहयोग को सफलता का आधार बताया। इस सफलता पर डॉ.पूजा तिवारी,डॉ संदीप कुमार दूबे, वरुण पाण्डेय सहित अन्य परिवारजनों,शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]बोला- अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं; अमेरिकी जंगी जहाजों के लिए स्पेन का एयरस्पेस बंद मिडिल ईस्ट में बढ़ते…
मध्य प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया: लटेरी में कांग्रेस का हल्लाबोल, जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]चाणक्य न्यूज़ इंडिया ब्यूरो रिपोर्टर राजेंद्र विश्वकर्मा लटेरी | बढ़ती महंगाई, बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी और किसानों…
मध्य प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया एक्सक्लूसिव: लटेरी डाकघर में ‘सरकारी’ मनमानी, 2 बजते ही बंद हो जाते हैं खिड़की-दरवाजे! chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]चाणक्य न्यूज़ इंडिया जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा लटेरी/आनंदपुर | केंद्र सरकार जहां ‘डिजिटल इंडिया’ और बेहतर नागरिक सेवाओं का…
मध्य प्रदेश SDM की कार्रवाई पर भारी सिस्टम की सुस्ती! 🛑 chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]लटेरी | क्या रसूखदारों के आगे झुक रहा है कानून? शराब माफियाओं पर SDM नितिन जैन का डंडा तो…
दमोहमध्य प्रदेश Damoh परंपरागत फसलों से हटकर औषधीय खेती की ओर बढ़ रहे किसान chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]“किसान कल्याण वर्ष” == जिले में खेती का बदलता स्वरूप == युवा किसान ने कलौंजी की खेती से दिखाई…
दमोहमध्य प्रदेश मडियादो में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:शोभायात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया, सैकड़ों लोग शामिल हुए chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]मप्र रटेड हेड एस के पटैल मडियादो में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:शोभायात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया, सैकड़ों…
भोपालमध्य प्रदेशशिक्षा भोपाल कैरियर कॉलेजमें वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, आमजन को विधिक सहायता एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी। chanakya NewsMarch 30, 2026 [metaslider id=”122″]कैरियर कॉलेज भोपाल में वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, आमजन को विधिक सहायता एवं शासकीय योजनाओं की दी गई…
देश विदेश मोदी बोले- जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट chanakya NewsMarch 29, 2026 [metaslider id=”122″]भारत चुनौती से निपट रहा, अफवाहों में न आएं; सरकार की जानकारी पर भरोसा करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
विदेश ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग chanakya NewsMarch 29, 2026 [metaslider id=”122″]सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे ईरान जंग को खत्म…
मध्य प्रदेश आकाश सोनी बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष chanakya NewsMarch 29, 2026 [metaslider id=”122″]आकाश सोनी बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष लटेरी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला विदिशा अंतर्गत लटेरी…