बोला- अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं; अमेरिकी जंगी जहाजों के लिए स्पेन का एयरस्पेस बंद
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान की तरफ से की जा रही किसी भी मध्यस्थता की कोशिश का हिस्सा नहीं है।
मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास के बयान के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका दूसरे देशों के जरिए गैर-जरूरी शर्तें रख रहा है।
संभल के डीआईओ को कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने भेंट की पुस्तक, कविताओं की हुई सराहना
ईरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान जो बातचीत कराने की कोशिश कर रहा है, वह उसका अपना प्रयास है और उसमें ईरान शामिल नहीं है।
दरअसल, पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत कराने की बात कही थी। लेकिन ईरान के इनकार के बाद यह पहल कमजोर पड़ती दिख रही है।
वहीं, स्पेन ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया: लटेरी में कांग्रेस का हल्लाबोल, जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब
अमेरिकी विदेशमंत्री बोले- हमारा फोकस सैन्य टारगेट पूरे करने पर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अमेरिका का सबसे बड़ा ध्यान अपने सैन्य टारगेट पूरे करने पर है। अमेरिका लगातार उसी दिशा में काम कर रहा है और धीरे-धीरे अपने मकसद हासिल कर रहा है।
हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प ने इस युद्ध को लेकर अलग-अलग बातें कही हैं। कभी उन्होंने ईरान की सेना को कमजोर करने की बात की, तो कभी उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने और सरकार बदलने की।

