लटेरी | क्या रसूखदारों के आगे झुक रहा है कानून? शराब माफियाओं पर SDM नितिन जैन का डंडा तो चला, लेकिन विभाग की ‘रहस्यमयी चुप्पी’ अब बड़े सवाल खड़े कर रही है।
🔥 चाणक्य न्यूज़ इंडिया की विशेष रिपोर्ट:
अनुविभागीय अधिकारी (SDM) द्वारा अवैध शराब के खिलाफ की गई बड़ी घेराबंदी में 17 पेटी शराब से लदी बोलेरो को रंगे हाथों पकड़ा गया। गाड़ी थाने में खड़ी है, आबकारी विभाग को सुपुर्दगी दे दी गई है, लेकिन… FIR अभी तक ‘लापता’ है!
❓ चाणक्य न्यूज़ इंडिया पूछता है ये तीखे सवाल:
1️⃣ जब SDM खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं, तो आबकारी विभाग केस दर्ज करने में हिचकिचा क्यों रहा है?
2️⃣ 17 पेटी शराब पकड़े जाने के घंटों बाद भी मामला ठंडे बस्ते में क्यों डाला जा रहा है?
3️⃣ क्या पर्दे के पीछे से इस रसूखदार ‘शराब कांड’ को दबाने की सेटिंग हो रही है?
एसडीएम की तत्परता की जहां तारीफ हो रही है, वहीं संबंधित विभाग की चुप्पी प्रशासनिक पारदर्शिता पर बट्टा लगा रही है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर यह शराब किसकी थी और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
📢 चाणक्य न्यूज़ इंडिया इस मामले पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है। प्रशासन को जवाब देना ही होगा!
#ChanakyaNewsIndia #LateriNews #BreakingNews #IllegalLiquor #SDMAction #MPPolice #ExciseDepartment #Justice #LeteriUpdate
SDM की कार्रवाई पर भारी सिस्टम की सुस्ती! 🛑
[metaslider id="122"]
