भुसावर – भारत विकास परिषद की ओर से संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती

[metaslider id="122"]

संस्थापक डा. सूरज प्रकाश जयंती
जल मंदिर का शुभारम्भ
चलाया नशा मुक्ति अभियान

के उपलक्ष्य में पूरे देश में 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्थानीय शाखा की ओर से आज कस्बे के मुख्य बस स्टेण्ड पर जल मंदिर का शुभारम्भ कर राहगीरों को शरबत पिलाया गया एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन तथा शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में कस्बे के मुख्य बस स्टेण्ड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, स्वामी विवेकानंद व डा. सूरज प्रकाश जयंती की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कस्बे के बस स्टेण्ड पर राहगीरों व आमजन की सुविधा के लिए शाखा सदस्य लवकेश सैनी के सौजन्य से जल मंदिर का शुभारम्भ किया गया और डा. सूरज प्रकाश जयंती के उपलक्ष्य में शरबत पिलाया गया तथा नशा मुक्ति अभियान चलाकर शपथ दिलाई गई। इस मौंके पर शाखा संरक्षक मनीष मित्तल व शेरसिंह सैनी ने बताया कि डा. सूरज प्रकाश का जन्म 27 जून 1920 को महाजन परिवार में हुआ, उनका परिवार आर्य समाज का अनुयायी था, वे पेशे से चिकित्सक थे। इन्होंने 10 जुलाई 1963 को भारत विकास परिषद की स्थापना की, जिसकी शाखायें पूरे देश में स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत के उददेश्य को लेकर विभिन्न प्रकल्पों के अंतर्गत सक्षम वर्ग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कस्बे में संचालित शाखा के कार्यो की भरपूर प्रशंसा की। इस मौंके पर शाखा के लवकेश सैनी, उमेश सिंघल, बलदेव सैन, ताराचंद गोयल, निक्कू सोनी, हेमन्त पाण्डेय, चंद्रप्रकाश आर्य, निक्कू सोनी, आदि मौजूद रहे।
निवेदक –
भारत विकास परिषद, शाखा भुसावर।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights