गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ दमोह लगभग 200 गायत्री परिजनो द्वारा पूरे पुरुषोत्तम माह के 30 दिन निरंतर स्टेशन पर यात्रियों की जल सेवा की गई अंतिम दिवस सुबह 9:00 से रात्रि 8:00 बजे तक 183 परिजनों ने 200 कैंपर पानी वितरित किया इसी के साथ जल वितरण के एक माह पूर्ण होने पर अंतिम दिवस सभी यात्रियों को शुद्ध घी का हलवा खिलाया गया

गायत्री शक्तिपीठ दमोह के साथ जुड़े गायत्री परिजनों ने पीली वेशभूषा में आज एक साथ सैकड़ों की संख्या में दमोह रेल्वे प्लेटफार्म पर पहुंच कर जल सेवा की।
आज पुरुषोत्तम माह का समापन था और एक माह चली जलसेवा के समापन का भी अंतिम दिन था, इसलिए आज गायत्री शक्तिपीठ दमोह द्वारा सभी रेल यात्रियों को गर्मा गरम सूजी का हलुआ कागज के दोनो में लकड़ी की चम्मच के साथ बड़े उत्साह और श्रद्धापूर्वक वितरित किया।
आज अंतिम दिन जलसेवा करने वाले सेवादारों के कार्य में अपने हाथों से सहयोग करने जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एस एस सोलंकी जी भी पहुंचे।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जल के महत्व पर तो प्रकाश डाला ही साथ ही गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों के लिए शीतल जल पिलाने के कार्य को भी मानवता की एक बेश कीमती मिशाल बताया।
श्री सोलंकी जी ने कहा कि हमे बूँद बूंद जल को बचाना होगा और प्यासों, पेड़ पौधों, जीव जंतुओं तक पीने का पानी पहुंचाने का भी प्रयास करना चाहिए।गायत्री शक्तिपीठ द्वारा किए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय भी बताया
आज भी काफी अधिक संख्या में वरिष्ठ अधिवक्तागण भगवती श्रीवास्तव,चंद्रमोहन गुरु, ओ पी श्रीवास्तव, सुरेश खत्री, राकेश रायजादा सहित अनेक अधिवक्तागण,समाज सेवी,पत्रकार और सैकड़ों की संख्या में पीत वस्त्रधारी गायत्री परिजन सेवादान करते रहे।
गायत्री शक्तिपीठ दमोह से जुड़ी महिलाओं ने आज स्वयं हाथठेला पर रखकर सूजी के हलुआ का प्रसाद रेल यात्रियों को बांटा।
सेवादारों की सेवा के लिए भी अनेक समाज सेवियों ने आज भरपेट नाश्ता, चाय उपलब्ध कराया।
आज जलसेवा का यह अभियान अपने अंतिम दिन गोंडवाना और हीरा कुंड एक्सप्रेस में सेवा देने के साथ समाप्त हुआ
आज के सेवादारों के नाम इस प्रकार है
सर्वश्री डॉ एम एल नेमा, सुभाष दुबे, रघुवीर सिंह राजपूत,शंकर लाल पटेल,वासुदेव पटेल, सुनील सैनी, मनोज गुप्ता, अक्षांश गुप्ता, अक्षत गुप्ता, लखन तन्तबाय, अमिताभ श्रीवास्तव, बृजेश सेन, लखन शुक्ला, महेंद्र मोनू ठाकुर, सोहित राजपूत, श्रीमती विद्या राजपूत, श्रीमती विमला नामदेव, श्रीमती स्वर्णलता गर्ग, श्रीमती भूरन रैकवार, श्रीमती अनीता नामदेव, श्रीमती अनीता असाटी, श्रीमती एकता विश्वकर्मा, श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती नंदा असाटी,श्रीमती आशा सैनी, श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी,कु अमृता ठाकुर,कु आशी गुप्ता, कु रत्ना विश्वकर्मा, कु नंदनी प्रजापति, कु माही ठाकुर, पंकज हर्ष, नीरज हर्ष, जलज हर्ष, मृदुल हर्ष, जयवर्धन हर्ष श्रीवास्तव , भूपेन्द्र तिवारी, रीतेश पटेल, लक्ष्मण सिंह राजपूत, गजेंद्र ठाकुर,पुनीत मिश्रा, एम एल असाटी, तहसीलदार सिंह गुर्जर, प्रणव मिश्रा, संतोष चतुर्वेदी,पप्पू पटवारी, प्रदीप खरे, जितेंद्र पटेल,वीरेंद्र गर्ग, सुशील खरे, सुरेश नामदेव, देव ऋषि विश्वकर्मा, राघवेन्द्र नेमा, कु मंजूषा चौबे,कु दीपा मिश्रा, श्रीमती संध्या खरे,सुरेश खत्री, पंकज खरे,मनोज सोनी,राकेश रायजादा, एडवोकेट्स, दर्शन मिश्रा,मनीष गोयल, प्रमोद विश्वकर्मा,पलाश नेमा ,लव कुश नेमा,प्रतीक नेमा, सूर्यांश नेमा, कमलेश नेमा, विजय श्रीवास्तव , मधुर असाटी,प्रखर गर्ग,रवि पटेल आदि सेवादार उपस्थित रहे।
