हटा विधानसभा के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे दमोह सांसद राहुल सिंह,प्रबुद्धजन संवाद सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी हटा विधानसभा के दौरे पर रहे,हटा में मंगल भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के विषय में बताया और लाभ लेने की अपील की
तत्पश्चात सांसद श्री राहुल सिंह हटा नगर की शिक्षक और साहित्यकार पंडित अजीत अवस्थी और डॉक्टर विराज मोहन पांडे के घर पहुंच कर भेंट की और उनका सम्मान किया
हटा से होकर तालगांव पँहुचे यहां जनपद सदस्य शैलेश पटेल की निवास पर ग्रामीणों से भेंट कर सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए और घुटरिया में प्रबुद्ध जनों से भेंट की
सांसद राहुल सिंह ने हनुमान मंदिर सकोर में लोगो से भेंट कर पी एम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के अवसर पर संवाद कर चर्चा की उनसे अनुभव लिए,उदयपुरा गांव में प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित गिरधारी जी महाराज के निवास पर पँहुचकर भेंट कर आशीर्वाद लिया और संवाद चर्चा की
इसके बाद देर शाम सांसद राहुल सिंह मड़ियादो पँहुचे, यँहा पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रामगोपाल सोनी के निवास पंहुचकर उनकी दिवंगत पत्नी विद्या सोनी जी के निधन पर शोक सम्वेदनाएँ व्यक्त की और
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से भेंट की और सामयिक चर्चा की
पी एम मोदी के 12 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर सांसद राहुल सिंह ने यँहा प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर चर्चा भी और उनके अनुभव और विचारों को सुनकर संवाद स्थापित किया
यँहा कपड़ा व्यापारी भगवानदास कन्हैयालाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पंहुचकर सम्मान किया और पी एम मोदी जी के कार्यकाल और योजनाओं के विषय में बताया
इस दौरान हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम पटेल,पंडित लक्ष्मण तिवारी, बहादुर पटेल,मंडल अध्यक्ष कमलेश चौदह, गोपाल पटेल,प्रदीप गुप्ता, अंकुश खटीक,राजावीर चौहान , कैलाश अग्रवाल बसंत अग्रवाल डॉक्टर अंशुल छिरोलया आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
बाइट- राहुल सिंह लोधी
[metaslider id="122"]