प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेगा योजनाओं का लाभ

जनसुनवाई में संवेदनशील पहल, दिव्यांग युवक को पेंशन दिलाने की प्रक्रिया शुरू

कमलोबाई को जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय, 8 माह से बंद पेंशन पुनः स्वीकृत

सेवा और आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 1178 हितग्राहियों की पेंशन हुई शुरू
==
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए बताया कि अधिकांश प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा तथा अतिक्रमण के मामले शामिल हैं। जनसुनवाई के दौरान ही संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों से चर्चा कर प्रकरणों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से समाधान किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई में पहुंचे 22 वर्षीय दिव्यांग रवि पटेल के मेडिकल प्रमाण-पत्र और आधार पंजीयन की तत्काल हुई व्यवस्था
जनसुनवाई में दिव्यांग युवक रवि पटेल उम्र 22 वर्ष पेंशन पात्रता के लिए परिजन आवेदन लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान पाया गया कि रवि पटेल के पास न तो मेडिकल प्रमाण-पत्र था और न ही आधार कार्ड, जिसके कारण उनकी दिव्यांग पेंशन पिछले चार-पांच वर्षों से बंद थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर युवक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उनका मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी कराया गया। इसके साथ ही आधार कार्ड निर्माण के लिए उनका पंजीयन भी करा दिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होते ही उनकी पेंशन स्वीकृत कर पुनः प्रारंभ करने की कार्रवाई की जाएगी।
युवक के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद ही यह कार्य हो जाना चाहिए था, लेकिन तंत्र की उदासीनता अथवा लापरवाही के कारण उन्हें समय पर पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। इसके लिए खेद व्यक्त किया। जिले में ऐसे सभी पात्र दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की तत्परता से पहचान कर पात्र हितग्राहियों की पेंशन शीघ्र प्रारंभ कराई जाए।
सेवा और आशीर्वाद योजना में उल्लेखनीय प्रगति
सेवा और आशीर्वाद योजना के अंतर्गत कुल 1664 आवेदनों में से 1178 मामलों में सफलता प्राप्त की जा चुकी है। इन हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गई है तथा उनकी पेंशन प्रारंभ कर दी गई है।
आठ माह से बंद पेंशन पुनः स्वीकृत
सिविल वार्ड क्रमांक-2 दमोह निवासी कमलो बाई ने जनसुनवाई में बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से पेंशन प्राप्त नहीं हो रही थी। शिकायत के तत्काल निराकरण हेतु उनकी ई-केवाईसी कराई गई तथा पेंशन स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए।
जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के लिए छाछ वितरण
वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छाछ का वितरण कराया जा रहा है। यह व्यवस्था जिले की गौशालाओं के सहयोग से की जा रही है, ताकि लोगों को गर्मी और लू से बचाव मिल सके।
[metaslider id="122"]