भीमकुंड में डूबे अज्ञात व्यक्ति का शव होमगार्ड टीम ने किया बरामद

[metaslider id="122"]

भीमकुंड में डूबे अज्ञात व्यक्ति का शव होमगार्ड टीम ने किया बरामद
45-50 फीट गहराई में ऑक्सीजन लगाकर किया रेस्क्यू, दमोह-छतरपुर एसडीईआरएफ/होमगार्ड टीम को मिली सफलता
दमोह। दमोह-छतरपुर होमगार्ड/एसडीईआरएफ टीम ने भीमकुंड में ऑक्सीजन लगाकर 45-50 फीट नीचे उतरकर रेस्क्यू कर अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद करने में सफलता पाई है.बता दें कि 28 मई की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति भीमकुंड में डूब गया था, जिसका शव आज शुक्रवार सुबह दमोह होमगार्ड/एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रजनी खटीक, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में सैनिक पुरुषोत्तम गोस्वामी, दिलीप तिवारी, रोहित, पुष्पेंद्र और छतरपुर होमगार्ड/एसडीआरएफ टीम ने भीमकुंड में उतरकर रेस्क्यू कर बरामद किया और बाजना पुलिस को सुपुर्द किया है। भीमकुंड की इतनी गहराई में उतरकर शव निकालना काफी जोखिम भरा कार्य था, जिसे टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया.

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights