खनिज विभाग ने की अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई

जिले मे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी हैं। इस सबंध में खनिज अधिकारी ने बताया तहसील हटा और बटियागढ क्षेत्र अन्तर्गत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच खनिज विभाग द्वारा की गई। जांच के दौरान हटा तहसील अन्तर्गत ग्राम रनेह मे बस स्टैंड के पास बिना नम्बर के महिन्द्रा ट्रेक्टर द्वारा बिना रॉयल्टी के गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त कर पुलिस थाना रनेह मे खडा किया जाकर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया हैं। तत्पश्चात बटियागढ तहसील अन्तर्गत ग्राम फुटेरा मे बिना नम्बर के आईशर ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर जप्त कर पुलिस चौकी फुटेरा मे सुरक्षार्थ खडा किया गया है।
उन्होंने कहा उक्त दोनो प्रकरणो मे खनिज नियमों के तहत कारवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर श्री यादव के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।



#Damoh
