जबलपुर में नर्मदा नदी के बरगी डैम में क्रूज डूबने का, 9 लोगों के शव मिले, 10 की तलाश जारी

[metaslider id="122"]

जबलपुर में नर्मदा नदी के बरगी डैम में क्रूज डूबने का, 9 लोगों के शव मिले, 10 की तलाश जारी क्रूज में 29 लोग सवार थे, 15 लोगों को बचा लिया गया है, 10 अभी भी लापता हैं और 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। Big News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि क्रूज में 29 लोग सवार थे। बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और डैम में क्रूज पलटने से डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है। मोटर बोट और स्पीड बोट से भी बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया।तूफान के कारण उठी लहरों से डूबा क्रूज
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी बांध में खमरिया टापू के पास तेज आंधी और तूफान के उठी लहरों में संतुलन खो बैठा और डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 29 लोग सवार थे। 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए हैं।4 लोगों के शव मिले


जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बरगी बांध में एक क्रूज़ के पलटने से चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, साथ ही ये भी बताया है कि 15 लोगों को बचा लिया गया है और 10 अन्य लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। तलाशी और बचाव अभियान चल रहा है। इधर मंत्री राकेश सिंह भी बरगी डैम हादसे की सूचना मिलते ही डुमना एयरपोर्ट से सीधे बरगी डैम पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर व आसपास के क्षेत्रों से कुछ ही देर में 10 एंबुलेंस बरगी डैम पर पहुंच गईं और रेस्क्यू कर बचाए गए लोगों व मृतकों के शवों को अस्पताल लेकर आईं।सीएम मोहन यादव ने किया पोस्ट
सीएम मोहन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है- आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। सीएम मोहन यादव ने एक और पोस्ट कर लिखा है- इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।जबलपुर से 35 किमी दूर है बरगी डैम
जबलपुर से करीब 35 किमी दूर नर्मदा नदी पर बरगी बांध बना हुआ है। 51 साल पहले बरगी बांध का निर्माण हुआ था। इसकी ऊंचाई 70 मीटर, लंबाई 5.4 किमी है। बरगी डैम मेें 21 गेट हैं और बिजली का भी उत्पादन होता है। यहां एमपी टूरिज्म का रिसोर्ट है और वाटर स्पोर्ट्स भी होते हैं। बता दें कि बरगी डैम नर्मदा नदी पर बने 30 बांधों में से सबसे अहम है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights