कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
एचपी वैक्सीनेशन और प्रधानमंत्री राहत स्कीम को प्रभावी बनायें-कलेक्टर श्री सिंह
———-

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्न समस्याओं की विभागवार समीक्षा कर कमियों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कहा कि होली पर्व के दौरान दुग्ध संबंधी उत्पादों की जांच करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जितने भी होली जलाने के स्थान हैं उनका नि:शुल्क पंजीयन करें और उनमें गौकाष्ट का उपयोग करें। उन्होंने पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री जन मन योजना, किसानों की ई-केवायसी, पहली कक्षा में प्रवेश उत्सव, वन ग्राम, राजस्व ग्राम, स्वरोजगार योजनाओं का संचालन के संबंध में विशेष चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित कर आपेक्षित प्रगति लाएं।
एचपी वैक्सीनेशन और प्रधानमंत्री राहत स्कीम को प्रभावी बनायें-कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिंह ने एचपी वेक्सिनेशन के संबंध में जानकारी देकर कहा कि इसके लिए एक राष्ट्रव्यापी मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सर्वाइकल कैंसर जैसे बीमारियों के बचाव के लिए 14-15 वर्ष की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। अभी जिले में 13 सेंटर बनाये गये हैं और अगले हफ्ते 33 सेंटर बनाये जायेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत स्कीम के बारे में जानकारी देकर कहा कि अब कहीं भी किसी भी व्यक्ति के साथ आकस्मिक सड़क दुर्घटना होने पर घायलों के इलाज सभी अस्पतालों में 7 दिन तक 1.50 लाख रूपये तक निशुल्क किया जायेगा। सात दिन के बाद उसे आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल में शिफ्ट करने पर आयुष्मान योजना के तहत ईलाज किया जायेगा। इस संबंध में सभी अस्पतालों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें कहा गया कि वे योजना अनुसार प्राथमिकता से कार्य करें। साथ ही घायलों की मदद कर राहगीर योजना में स्वयं को भी जोड़े। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
[metaslider id="122"]
